प्रधानमंत्री ने 5800 करोड़ परियोजनाओं की आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 मई यानी अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के मौके पर दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो 2023 का उद्घाटन करेंगे।

0

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) गुरुवार को प्रगति मैदान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2023 के मौके पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबंधित 5,800 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि, उनकी सरकार ने प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल सशक्तिकरण के स्रोत के रूप में और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए किया है। चाहे जनधन, आधार और मोबाइल की तिकड़ी हो कोविन पोर्टल हो या किसानों के लिए डिजिटल बाजार हो उनकी सरकार ने प्रौद्योगिकी को ‘समावेश के एजेंट’ के तौर पर इस्तेमाल किया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से बुधवार को जारी बयान के मुताबिक, इस आयोजन से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के 25वें वर्ष के उत्सव की शुरुआत होगी। उत्सव समारोह 11 से 14 मई तक आयोजित किया जाएगा। पीएमओ के मुताबिक, देश में वैज्ञानिक संस्थानों को मजबूत करना प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

इस दौरान जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई, उनमें इंटरफेरोमीटर ग्रैविटेशनल वेव ऑब्जर्वेटरी-इंडिया, होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र, ओडिशा और टाटा मेमोरियल अस्पताल के मुंबई का प्लैटिनम जुबली ब्लॉक शामिल हैं।

वही प्रधानमंत्री (Prime Minister Narendra Modi) ने हाल के दिनों में भारत में की गई वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति को प्रदर्शित करने वाले एक्सपो का शुभारम्भ भी किया। इस अवसर पर स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाने की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 1999 में भारतीय वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को सम्मानित करने के लिए की थी।

केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने बुधवार को बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 मई यानी अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के मौके पर दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो 2023 का उद्घाटन करेंगे। प्रगति मैदान के हॉल नंबर दो और तीन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में दर्शकों को देशभर के संग्रहालयों की सांस्कृतिक विरासत को जानने का मौका भी मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि, दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो 2023 का आयोजन 18 से 20 मई तक किया जाएगा। इस दौरान कई सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। आजादी का अमृत महोत्सव के दूसरे चरण में इसका आयोजन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here