प्रधानमंत्री मोदी ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन की जमकर तारीफ

पीएम ने कहा, ग्वालियर रेलवे स्टेशन अच्छे तरीके से तैयार हो रहा है, जो आम लोगों का सफर बेहद आसान बनाएगा।

0

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने ग्वालियर दौरे पर आने से पहले ग्वालियर रेलवे स्टेशन की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने कहा है कि ग्वालियर रेलवे स्टेशन अच्छे तरीके से तैयार हो रहा है, जो आम लोगों का सफर बेहद आसान बनाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के ट्वीट को रिट्वीट किया है, जिसमें हेरिटेज लोक में तैयार हो रही ग्वालियर रेलवे स्टेशन का वीडियो भी दर्शाया गया है।

बता दें कि आगामी दो अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संभावित दौरा है। इस दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर काफी तैयारी की जा रही है। कहा जा रहा है कि लगभग पांच हजार से अधिक पुलिसकर्मियों के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। वहीं, विशेष हेलीपैड की व्यवस्था भी की जा रही है।

ऐसे में स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से ग्वालियर में अत्यधिक सुविधायुक्त रेलवे स्टेशन की जमकर तारीफ की है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से कहा है बहुत खूब! देश भर के रेलवे स्टेशन का कायाकल्प करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। अत्यधिक सुविधाओं के साथ ग्वालियर रेलवे स्टेशन के विकसित होने से यात्रियों का सफर बहुत ही आसान होगा। यह ट्विटर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा डाले गए ट्विटर हैंडल से ग्वालियर के स्टेशन की वीडियो को लेकर किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here