रायबरेली: पीएम मोदी के बयान का प्रियंका गांधी ने किया पलटवार

0

यूपी के रायबरेली (Raebareli) में कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी पहुंची। यहां उन्होंने अपने भाई राहुल गांधी के लिए जनता से वोट मांगे तो वही पीएम मोदी के द्वारा दिए गए बयान पर उन पर जमकर निशाना साधा।

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को दिया जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को लेकर एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी पहले तो अडानी अंबानी का नाम जोरो के साथ लिया करते थे। लेकिन अचानक से उन्होंने उनका नाम लेना बंद कर दिया है। मुझे तो लगता है कि उन्हें इसके लिए कुछ ना कुछ तो मिला है। पीएम मोदी के इस बयान पर कांग्रेस पार्टी के नेता प्रियंका गांधी ने पलटवार किया और कहा कि अब तो पीएम मोदी को भी पता चल गया है कि राहुल गांधी हमेशा सच ही कहते हैं।

प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के लिए किया प्रचार

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी दो लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। पहले सीट वायनाड से है तो दूसरी यूपी की रायबरेली से है। यहां राहुल गांधी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करते हुए चुनाव लड़ने की बात कही थी। अब उनके लिए प्रचार करने राहुल गांधी की बहन और कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी रायबरेली में पहुंचे। यहां उन्होंने अपने भाई के लिए चुनावी प्रचार किया तो वही जनता से भाई के लिए वोट मांगे। आगे पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा कि पीएम मोदी हमेशा झूठ बोलते हैं उन्होंने जनता को धोखा दिया है लेकिन अब जनता उनको धोखा देने वाली है। अबकी बार जनता ने इंडिया गठबंधन को अपना कीमती वोट देने का काम किया है और सरकार बनाने की तैयारी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here