रायबरेली: हाथ तापते समय आग में गिरी दो बहने, झुलसने के बाद अस्पताल में भर्ती

0

यूपी के रायबरेली (Raebareli) में ठंड से बचने के लिए हाथ ताप रही दो बहने अचानक से आग के अलाव में गिर गई। जिससे दोनों बुरी तरीके से झुलस गयीं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा।

सर्दी से बचने के लिए आग से हाथ ताप रही थी दोनों बहने

रायबरेली (Raebareli) में घर के बाहर सर्दी से बचने के लिए दो बहने आग के सामने हाथ ताप रही थी तभी अचानक से उनका संतुलन बिगड़ गया और दोनों बहने आग में गिर गई। जिससे वह बुरी तरीके से झुलस गई। बताते चलें कि मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुचमा गांव का है जहां घर के बाहर आग तापते समय दो मासूम बहनें आरूषि तिवारी उम्र 10 वर्ष व राधा तिवारी उम्र 5 वर्ष पुत्री मेवा लाल तिवारी संतुलन बिगड़ने के कारण अलाव में गिर पड़ी जिससे आग में झुलसने के कारण दोनों मासूम बहनें गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

दोनों बहनों को जिला अस्पताल किया गया रेफर

हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुचमा गांव मे घर के बाहर हाथ तापते समय आग में गिरने से दो बहनें बुरी तरीके से झुलस गई। जिनको परिवार की तरफ से नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने दोनों की हालत को गंभीर देखते हुए उनको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां पर डॉक्टरों की टीम ने दोनों बहनों को भर्ती करते हुए उनका इलाज शुरू किया। इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here