राहुल गांधी अमेठी और वायनाड से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

0
Rahul Gandhi

जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा, वैसे -वैसे सभी दलों की तैयारियां भी खूब जोरो -शोरो से हो रही है। वही अब खबर सामने आयी है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अमेठी और वायनाड से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। वही उनकी बहन प्रियंका गांधी रायबरेली (Rae Bareli) से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।

गौरतलब है कि राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत वर्ष 2004 में अमेठी से ही की थी। इस दौरान उन्होंने भारी वोटों से जीत हासिल की थी। हालांकि, मोदी लहर में वह इस सीट को बीजेपी नेता स्मृति ईरानी से हार गए थे।

हालही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत अमेठी की भी यात्रा की थी। इस दौरान कहा जाने लगा था कि राहुल गाँधी इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि अमेठी से राहुल गाँधी के दिवंगत चाचा संजय गांधी, दिवंगत पिता राजीव गांधी और मां सोनिया गांधी सांसद रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here