सहारनपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और पुलिस के बीच हुई नोकझोंक

0
Saharanpur ABVP

यूपी के सहारनपुर (Saharanpur) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा बंगाल की मुख्यमंत्री के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा था तभी पुलिस और एबीवीपी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और दोनों के बीच नोकझोंक हो गई। वहीं पुलिस ने मामले को शांत कराने की कोशिश की।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को लेकर किया जा रहा था प्रदर्शन

सहारनपुर (Saharanpur) जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता और थाना सदर बाजार पुलिस के बीच हुई नोकझोंक हो गई। वही दोनों के बीच हुई नोकझोंक के मामले में बताया कि हम शांतिपूर्वक तरीके से पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में राज्य सरकार संरक्षित अपराधियों द्वारा महिलाओं के साथ यौन शोषण और सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं द्वारा हिंदू घरों से जबरन नाबालिक कन्या वह महिलाओं को चिन्हित कर उनका अपहरण कर राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यालय में लाकर अत्याचार दुराचार करने के कई जघन्य मामले सामने आए हैं। पीड़िताओं में अधिकांश महिलाएं अत्यंत पिछड़े एवं अनुसूचित वर्ग की है और अपने ऊपर हो रहे अत्याचार की अति से तंग आकर कई परिवार संदेशखली से पलायन करने को मजबूर हैं। राज्य सरकार के संरक्षित अपराधियों द्वारा किए जा रहे जघन्य अपराधों को देखते हुए, आज सहारनपुर जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर पुतला फूंकने के लिए जा रहे थे रास्ते में ही सहारनपुर थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा रोक कर हमारे साथ अभद्र व्यवहार करते हुए पुतले को लेकर फाड़ दिया गया है, ऋषभ त्यागी ने बताया कि पुलिस के द्वारा विद्यार्थियों के साथ किया गया इस तरह का व्यवहार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here