इटावा: गैंगस्टर एक्ट के दो अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे, 5000-5000 रुपए का रखा गया था इनाम

0

यूपी के इटावा (Etawah) में पुलिस ने दो लंबे समय से वांछित चल रहे इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का काम किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे जिनकी पुलिस तलाश कर रही थी। वहीं पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद अभियुक्तों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया।

गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे थे अभियुक्त

इटावा (Etawah) जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के आदेश के बाद लगातार वांछित चल रहे अभियुक्तों को पकड़ने का काम किया जा रहा है। लगातार आपराधिक मामलों पर अंकुश लगाने की कोशिश की जा रही है। वही बकेवर पुलिस ने मंगलवार को दो ऐसे अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का काम किया है जिनकी ऊपर पुलिस के तरफ से गैंगस्टर एक्ट लगाया गया था। पुलिस के द्वारा पकड़ा गया शनी जसवंत नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाला है तो वहीं दूसरा आरोपी आकाश एरवा कटरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत औरैया जनपद का रहने वाला है। पकड़े गए आरोपियों पर गैंगस्टर से लेकर कई अन्य धाराएं दर्ज पाई गई।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस अभियुक्तों को पकड़ा

पकड़े गए दोनों अभियुक्तो के बारे में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि पकड़े गए दोनों वांछित इनामी अभियुक्त लंबे समय से फराह चल रहे थे। जिनको पकड़ने के लिए इनके ऊपर 5000-5000 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। हम लोगों को जानकारी मिली कि दोनों वांछित इनामी अभियुक्त कहीं जाने की फिराक में है। सूचना मिलने के बाद बकेवर पुलिस पश्चिम तिराहे के पास में पहुंच गई जहां से पुलिस ने दोनों इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का काम किया। पकड़े गए दोनों इनामी अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई और उनको जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम किया गया। वहीं पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई से वांछित चल रहे अभियुक्तों में डर का माहौल दिखने लगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here