अब दुहाई से मोदीनगर तक दौड़ेगी ‘नमो भारत ट्रेन’, पीएम मोदी करेंगे श्रीगणेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मुरादनगर आरआरटीएस स्टेशन पर नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज यानि बुधवार को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के दुहाई से मोदीनगर नॉर्थ तक 17 किलोमीटर लंबे अतिरिक्त सेक्शन का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मुरादनगर आरआरटीएस स्टेशन पर नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने के साथ ही दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर प्रायोरिटी सेक्शन से आगे दुहाई से मोदीनगर नॉर्थ तक का 17 किमी लंबा अतिरिक्त सेक्शन नमो भारत ट्रेनों का परिचालन के लिए तैयार हो जाएगा।

इस सेक्शन में मुरादनगर, मोदी नगर साउथ और मोदी नगर नॉर्थ तीन स्टेशन शामिल हैं। इस सेक्शन के उद्घाटन से नमो भारत सेवाएं दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर 34 किमी के सेक्शन पर निर्बाध रूप से उपलब्ध हो जाएंगी, जिसमें साहिबाबाद से मोदीनगर नॉर्थ तक कुल आठ स्टेशन होंगे। नमो भारत ट्रेन इस 34 किलोमीटर के सफर को महज आधे घंटे में पूरा कर लेगा।

दिल्ली को मेरठ से जोड़ने वाले भारत के प्रथम आरआरटीएस कॉरिडोर की आधारशिला मार्च 2019 में प्रधान मंत्री द्वारा रखी गई थी। इसके 17 किमी लंबे प्रायोरिटी सेक्शन को अक्टूबर 2023 में प्रधानमंत्री द्वारा यात्री परिचालन के लिए हरी झंडी दिखाई गई थी।

आरआरटीएस, एक अत्याधुनिक रेल-आधारित यातायात प्रणाली है, जिसके तहत चलने वाली नमो भारत ट्रेनों की डिजाइन गति 180 किमी प्रति घंटा और परिचालन गति 160 किमी प्रति घंटा है। 82 किमी लंबा दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर, दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा के समय को घटाकर एक घंटे से भी कम कर देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here