यूपी के मैनपुरी (Mainpuri) में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ सड़कों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोग उतरे जहां पर उन्होंने ममता बनर्जी का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की।
संदेश खाली यात्रा को लेकर नाराज दिखे एबीवीपी के लोग
मैनपुरी (Mainpuri) जिले में भारी संख्या में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े लोग सड़कों पर उतर आए। उन्होंने बीच सड़क पर उतरकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंकने का काम किया। तो वही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बताते चलें कि एबीवीपी के लोग अपने हाथों में ममता बनर्जी के खिलाफ एक बैनर लेकर सड़कों पर निकले जहां उन्होंने बंगाल की सरकार पर जमकर गंभीर आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। वही क्रिश्चियन चौराहे पर पहुंचकर ममता बनर्जी का पुतला फूंका गया। ममता बनर्जी की सरकार पर आरोप लगाए गए कि उनकी सरकार में लगातार महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है और आपराधिक मामले प्रदेश में लगातार बढ़ रहे हैं। इन सब को लेकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन पत्र भी दिया गया और मांग की गई कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और उनको जेल भेजा जाए।
ममता बनर्जी पर एबीवीपी के लोगों ने लगाए गंभीर आरोप
क्रिश्चियन चौराहे पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूँकए जाने को लेकर एबीवीपी से जुड़े गौरव यादव अपने जानकारी देते हुए बताया है कि पश्चिम बंगाल के 24 परगना में संदेश खाली में लगातार महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। उनके साथ दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। वहां जघन्य अपराध हो रहे हैं। ममता बनर्जी की सरकार में लगातार अपराधिक मामले बढ़ रहे हैं। इन सब को लेकर देश भर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वहां की सरकार अपराधियों के साथ में है हम लोग मांग करते हैं कि ऐसी सरकार पर कार्रवाई की जाए और जो दोषी हैं उनको बख्शा ना जाए।














