हाथरस: मैजिक की टक्कर से मोपेड सवार महिला की हुई मौत, दो लोग हुए घायल

0
Hathras accident

यूपी के हाथरस (Hathras) में तेज रफ्तार से आ रही मैजिक में मोपेड सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। जिसके बाद मोपेड सड़क पर गिर गई। इस हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मोपेड में टक्कर लगने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे

हाथरस (Hathras) जिले के इगलास रोड गांव बीछिया के निकट मैजिक व मोपेड में भिडंत हो गई। हादसे में मोपेड सवार महिला की मौत हो गई। वहीं मोपेड चालक व मैजिक चालक बुरी तरह से घायल हो गए। जिनको जिला अस्पताल से गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। बताते चले कि जनपद अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र के गांव बिसावली निवासी हेमंत कुमार पुत्र राधेश्याम कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला बाला पट्टी अपनी ननिहाल आए थे। उनके साथ उनकी 33 वर्षीय पत्नी रेखा भी थी। मोपेड पर सवार हो दोनों इगलास की ओर जा रहे थे। इसी बीच कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव बीछिया के निकट सामने से आ रहे मैजिक ने मोपेड में टक्कर मार दी। जिससे मोपेड सवार रेखा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हेमंत व मैजिक चालक सुनील पुत्र राजू निवासी हरीपुर खरबा कोतवाली हाथरस जंक्शन बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना के बाद घायलों के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here