राजामौली ने विदेश की धरती पर अपने देश को दिया सम्मान

साउथ सिनेमा जगत के एसएस राजामौली ने हाल ही में लॉस एंजिल्स में अवॉर्ड लिया है।

0
22

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली फिलहाल अपनी मैग्नम ओपस फिल्म ‘आरआरआर’ की शानदार सफलता का ख़ुशी मना रहे है| ‘गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड’ जीतने के बाद फिल्म ने क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स के 28वें संस्करण में दो और पुरस्कार जीते हैं।

इस अवसर पर एसएस राजामौली स्टेज पर स्पीच देने के लिए पहुंचे और वहाँ हर किसी का दिल जीत लिया| खासकर एसएस राजामौली ने अपने देश क लोगो को गर्वान्वित महसूस कराया|

‘RRR’ फिल्म निर्देशक को मिला अवार्ड

सोमवार को टीम ‘आरआरआर’ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें राजामौली को लॉस एंजिल्स में आयोजित अवॉर्ड फंक्शन में अपनी विनिंग स्पीच देते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए टीम ने लिखा, ‘आरआरआर ने #CritcsChoiceawards में बेस्ट विदेशी भाषा फिल्म का पुरस्कार जीता, यहां @ssrajamouli का भाषण है !! मेरा भारत महान #RRRMovie।’

राजामौली ने कहा मेरी भाभी मेरे लिए माँ समान है

सम्मान स्वीकार करते हुए राजामौली ने वीडियो में कहा, “मेरे जीवन की सभी महिलाओं, मेरी मां राजनंदानी के लिए, उन्होंने सोचा कि स्कूली शिक्षा को अधिक महत्व दिया गया है और उन्होंने मुझे कॉमिक्स और कहानी की किताबें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और उन्होंने मेरी रचनात्मकता को प्रोत्साहित किया। मेरी भाभी श्रीवल्ली, जो मेरे लिए एक मां की तरह बनीं, वह हमेशा मुझे अपना बेस्ट वर्जन बनने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।”

अपनी पत्नी और बेटियों के बारे में की बात

अवॉर्ड फंक्शन में राजामौली ने अपनी पत्नी और बेटियों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ‘मेरी पत्नी रमा, वह मेरी फिल्मों की कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं लेकिन इससे कहीं ज्यादा वह मेरे जीवन की डिजाइनर हैं। वो नहीं होती तो आज मैं यहां नहीं होता। मेरी बेटियों के लिए, वे कुछ नहीं करतीं, बस एक मुस्कान ही काफी है मेरे जीवन को रोशन करने के लिए।’

अपनी स्पीच के आखिरी में RRR फिल्म के निर्देशक ने कहा, ‘आखिरकार मेरी मातृभूमि, मेरा भारत महान। जय हिन्द। शुक्रिया।’ RRR ने बेस्ट विदेशी फिल्म और बेस्ट गाने में क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड जीता है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here