Rajasthan: मंत्री राजेंद्र यादव के ठिकानो पर ईडी और आईटी का एक्शन

0
Rajendra Yadav
Image created by ANI

Rajasthan Government में गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव (Rajendra Yadav) जांच एजेंसियों के निशाने पर है। उनके ठिकानों पर ईडी और आईटी का एक्शन जारी है। कोटपूतली में उनके घर और ऑफिस में ईडी की टीम मौजूद है। मिली जानकारी के अनुसार, मंत्री राजेंद्र यादव से जुड़ी कंपनियों पर ईडी की तलाशी जारी है। घर और ऑफिस दोनों जगहों पर दस्तावेजों ती तलाश की जा रही है।

मंत्री राजेंद्र यादव के घर के बाहर गाड़ियों का जमावड़ा लगा हुआ है। घर के अंदर पुलिस की टीम मौजूद है और बाहर से किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। हालांकि अब तक मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। राजेंद्र यादव गहलोत सरकार में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री हैं।

बता दें कि पिछले साल मिड डे मील घोटाले को लेकर इनकम टैक्स ने मंत्री राजेंद्र यादव के जयपुर और कोटपूतली स्थित ठिकानों पर रेड डाली थी। अब प्रवर्तन निदेशाल की टीम उनके घर,ऑफिस और फैक्ट्रियों में पहुंची है। हालांकि किस मामले में उनके घर पर जांच चल रही है यह अभी तक सामने नहीं आया है। ईडी की तरफ से आधिकारिक तौर पर इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here