Rampur: समाजवादी पार्टी से हिंदू प्रत्याशी ने किया नामांकन

आजम खां ने सबको चौकाते हुए टांडा क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य अनुराधा चौहान को प्रत्याशी बनाकर ट्रम्कार्ड खेल दिया।

0
5
Anuradha Chauhan

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आजम खान को अदालत द्वारा 2 साल की सजा सुनाई। जिसके बाद रिक्त हुई स्वार विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन समाजवादी पार्टी के टिकट की घोषणा के लिए सबकी निगाहें मोहम्मद आजम खान पर टिकी थी। आजम खां ने सबको चौकाते हुए टांडा क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य अनुराधा चौहान को प्रत्याशी बनाकर ट्रम्कार्ड खेल दिया। क्योंकि हिंदू कैंडिडेट होने के नाते वह हिंदू वोटों को आकर्षित करेंगे साथी समाजवादी पार्टी के नाम पर मुस्लिम वोट भी बड़ी तादाद में मिलने की उम्मीद है। इसी को लेकर आज नामांकन के आखिरी दिन समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी अनुराधा चौहान कलेक्ट्रेट पहुंची और नामांकन किया। नामांकन करके बाहर निकली अनुराधा चौहान मीडिया से रूबरू हुए।

नामांकन करके बाहर निकली समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी अनुराधा चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा। मैंने जनता के लिए कदम निकाला है। पूरी जनता मेरे साथ होगी आप देखिएगा और मैं अपनी जनता के लिए आई हूं। जनता ही जनार्दन होती है वही वोट करेगी और वही जीतेगी।

प्रशासन का दबाव रहता है। काफी कुछ परेशानियां देखने को मिलती है। उसके लिए क्या कहेंगे। इस पर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी ने कहा, देखिए अगर मैं कानून व्यवस्था तोडूंगी तो मेरे ऊपर जरूर परेशानियां आएंगी। लेकिन जब मैं कानून के दायरे में रहकर काम करूंगी। तो मुझे नहीं लगता कि कोई मुझे दुविधा या परेशानी आएगी।

निष्पक्षता पर कितना यकीन रखती है। इस पर समाजवादी प्रत्याशी ने कहा, मैं तो ईश्वर पर भरोसा रखती हूं। लेकिन जब वह निष्पक्ष करेंगे तो कोई कुछ नहीं करेगा।

आजम खान ने कोई खास संदेश भेजा है। इस पर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी ने कहा, उन्होंने मुझसे इतना ही कहा है। तुम इस क्षेत्र का विकास कर सकती हो और तुम आगे आओ और अपने क्षेत्र में प्रोग्रेस करो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here