साकेत कोर्ट में हमलावर ने महिला पर चलाई गोली

वकील की ड्रेस में पहुंचे हमलावर ने महिला पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

0
45

दिल्ली (Delhi) के साकेत कोर्ट (Saket Court) से फायरिंग की खबर आयी है। गोलीबारी होते ही कोर्ट परिसर में हंगामा मच गया। जानकारी के मुताबिक 4 राउंड फायरिंग हुई है। फायरिंग में एक महिला के घायल होने की खबर सामने आयी है। वही खबर मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर मौजूद हो गयी।

जानकारी के मुताबिक, महिला किसी मामले में गवाही देने के लिए आई थी। इसी दौरान वकील की ड्रेस में पहुंचे हमलावर ने महिला पर गोलिया बरसानी शुरू कर दी। महिला गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की टीम इस पुरे मामले की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here