रामपुर: अधिकारियों ने किया जेल का औचक निरीक्षण

0

रामपुर (Rampur) की जिला जेल में जिला अध्यक्ष डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। तीनों ही अधिकारियों के अपने दल बल के साथ पहुंचने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आधे घंटे से अधिक का समय बिताने के बाद तीनों ही अधिकारियों को जेल में सब कुछ ठीक मिला।

रामपुर (Rampur) के जिला जज अचल सचदेव, डीएम रविंद्र कुमार मांदड़, एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने संयुक्त रूप से जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंदियों और कैदियों की समस्याएं सुनी। बैरकों की तलाशी ली और भोजन आदि व्यवस्था का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी ने जेल प्रशासन को बंदियों और कैदियों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। तीनों वरिष्ठ अधिकारियों की इस कार्यवाही के दौरान जेल प्रशासन की सांसे अटकी रही। निरीक्षण पूर्ण होने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। तीनों अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here