बाँदा: महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण (Mission Shakti Abhiyan) हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान 4.0 के क्रम में प्राथमिक विद्यालय, ग्राम पंचमपुर, थाना नरैनी में चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु जागरुक किया गया तथा शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारें में अवगत कराया गया।
महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण (Mission Shakti Abhiyan) हेतु उ0प्र0 शासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान 4.0 के क्रम में पुलिस अधीक्षक बांदा अभिनंदन के निर्देशन में जनपद के विभिन्न स्थानों पर पुलिस द्वारा जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 19.06.2023 को प्राथमिक विद्यालय, ग्राम पंचमपुर, थाना नरैनी में क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती अंबुजा त्रिवेदी की उपस्थिति में चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं /महिलाओं को एकत्रित कर शासन की विभिन्न योजनाओं और हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी गई।
साथ ही पर्दे पर महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण (Mission Shakti Abhiyan) से संबंधित लघु फिल्म ‘राजकुमारी’ के प्रसारण के माध्यम से बालिकाओं/महिलाओं को जागरूक किया गया। ग्राम चौपाल के माध्यम से बालिकाओं/महिलाओं को उनकी सुरक्षा के विभिन्न संवैधानिक एवं विधिक प्रावधानों जैसे- लैंगिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न आदि के साथ-साथ विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसे- मुख्यमंत्री हेल्पलाइ 1076, वीमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, चाइल्ड केयर लाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181 आदि के बारे में जानकारी दी गई।
महिलाओं / बालिकाओं को उनके सशक्तीकरण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई। साथ ही कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं से महिला सशक्तिकरण, शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर आदि से संबंधित प्रश्न पूछे गए। जिसका सही उत्तर देने पर, उन्हें पुरस्कृत भी किया गया, जिससे प्रभावित होकर अन्य महिलाओं का भी हौसला बढ़ रहा है। उपरोक्त कार्यक्रम में प्रभारी थाना नरैनी तथा भारी संख्या में बालिकाएं व महिलाएं मौजूद रहीं।














