रामपुर: सगे भाई ने ही सुपारी देकर करवा दी युवक की हत्या

पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खोला राज।

0

Rampur: उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर (Rampur) में बड़े भाई ने रूपयो के लालच में आकर रिश्तो को तार तार करते हुए अपने सगे छोटे भाई की सुपारी देकर हत्या करवा दी। घटना का खुलासा महज 48 घंटे के भीतर ही कर दिया गया है। पुलिस कप्तान ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 20 हजार रुपए के इनाम की घोषणा भी की है।

रामपुर जनपद (Rampur) के थाना शहज़ाद नगर अंतर्गत रेलवे क्रॉसिंग के किनारे दो दिन पहले एक युवक का शव मिला था, जिसकी शनाख्त चमरौआ गांव निवासी शादाब के रूप में हुई थी। घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया था और कप्तान से लेकर कोतवाल तक मौके पर छानबीन करते नजर आए थे। फिलहाल एसपी राजेश द्विवेदी की अगुवाई में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत घटना का खुलासा करते हुए महज 48 घंटे के भीतर ही कानून के लंबे हाथ कातिलों के गिरेबान तक पहुंच गए और चार हत्यारोपियों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने शहजादनगर थाना क्षेत्र के कोतवाल विनय कुमार सहित उनकी टीम को इस खुलासे के लिए 20 हजार रुपए के इनाम की भी घोषणा की है।

एसपी राजेश कुमार द्विवेदी के मुताबिक 2 दिन पूर्व शहजाद नगर थाना क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के निकट एक युवक का शव घायल अवस्था में मिला था। जिसके बाद पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र चलाते हुए हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक शादाब के भाई के द्वारा सुपारी देकर इस घटना को अंजाम दिलवाया गया था। फिलहाल इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा हो चुका है और सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है जिन्हें न्यायालय में पेशकर जेल भेजा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here