रोनाल्डो ने जॉइन किया सऊदी अरब का ‘अल नासर’

पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के अल नासर फुटबॉल क्लब में आएंगे नज़र|

0
20

क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) अब सऊदी अरब के अल नासर फुटबॉल क्लब की जर्सी में नजर आएंगे| मैनचेस्टर यूनाइटेड छोड़ने के बाद इस दिग्गज खिलाड़ी ने शुक्रवार को सऊदी अरब के इस बड़े क्लब के साथ डील फाइनल किया है| मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह डील 1700 करोड़ से अधिक की है|

अल नासर क्रिस्टियानो के साथ डील फाइनल होने के बाद फ़ोटो भी साझा की है| तस्वीर में बलून डी और विजेता क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपनी नई जर्सी को लिए हुए नज़र आये| रोनाल्डो 37 वर्ष के हो चुके हैं|

उन्होंने जून 2025 तक के लिए अल नासर के साथ डील फाइनल की है| मतलब रोनाल्डो 40 साल के होने तक वह प्रोफेशनल फुटबॉल खेलते रहेंगे| बताया जा रहा है कि, यह उनके करियर का लास्ट डील है| अल नासर अब तक 9 बार सऊदी अरब का लीग जीता है|

अल नासर क्लब जॉइन करने पर क्रिस्टियानो ने कही ये बात

अल नासर जॉइन करने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा, एक अलग देश में एक नई फुटबॉल लीग में खेलने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं| अल नासर जिस तरह से ऑपरेट हो रहा है, उसका विज़न बहुत प्रेरित करने वाला है और मैं अपने नए दोस्तों को जॉइन करने पर बेहद प्रसन्न हूं| सब साथ मिलकर हम टीम को बड़ी सफलताएं दिला सकते हैं|

इंग्लिश प्रीमियर लीग, ला लीगा और सीरी-ए जैसी बड़ी यूरोपीय लीग खेलने के बाद एक छोटे स्तर की लीग में जाने का रोनाल्डो का यह फैसला थोड़ा हैरान कर देने वाला है| लेकिन उनके हालिया फॉर्म और उम्र को देखते हुए बड़े क्लबों में उनका जगह बना पाना काफी कठिन लग रहा है|

वर्तमान समय में मैनचेस्टर यूनाइटेड से भी उनका विवाद इसी कारण बढ़ा क्योंकि उन्हें सब्स्टिट्यूट के तौर पर उतारा जाने लगा था| हाल ही में संपन्न हुए फीफा वर्ल्ड कप 2022 में भी उन्हें नॉक आउट स्टेज में बतौर सब्स्टिट्यूट में उतारा गया था|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here