Wednesday, January 4, 2023
Homeखेलक्रिकेटIND vs SL 1st t20: सीरीज में भारत आगे, शिवम मावी का...

IND vs SL 1st t20: सीरीज में भारत आगे, शिवम मावी का कमाल, दीपक-अक्षर बने जीत के हीरो

भारत ने सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में श्रीलंका को दो रन से हरा दिया। इस जीत के बाद टीम इंडिया अब सीरीज में 1-0 से आगे है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 162 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 160 रन ही बना सकी। भारत ने मैच को दो रन से अपने नाम किया। रनों के लिहाज से यह भारत की तीसरी सबसे छोटी जीत है। भारतीय तेज गेंदबाज शिवम मावी ने अपने पहले मैच में चार विकेट चटकाकर अपनी मजबूत छाप छोड़ी।

इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल और ईशान किशन की जोड़ी ने भारत को शानदार शुरुआत की। दोनों ने पहले ओवर में 17 रन जोड़े। भारत का पहला विकेट 27 रन के स्कोर पर गिरा। शुभमन गिल अपने डेब्यू मैच में सात रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव भी सात रन बनाकर आउट हो गए। संजू सैमसन भी पांच रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद ईशान किशन 37 और हार्दिक पांड्या 29 रन बनाकर आउट हुए।

हुड्डा-अक्षर ने किया कमाल

94 रन पर पांच विकेट गंवाकर टीम इंडिया संघर्ष कर रही थी। इसके बाद दीपक हु्ड्डा और अक्षर पटेल ने 68 रन की साझेदारी कर भारत का स्कोर पांच विकेट पर 162 रन तक पहुंचा दिया। दीपक हुड्डा 41 और अक्षर पटेल 31 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए कसून रजिता को छोड़ सभी गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिया।

163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत भी बेहद खराब रही। श्रीलंका का पहला विकेट 12 रन के स्कोर पर गिरा। इसके बाद 24 रन पर दूसरा और 47 रन पर तीसरा विकेट गिरा। 68 रन के स्कोर पर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। ऐसे में भारत के जीत लगभग तय हो गई थी।

हसरंगा और शनाका ने कराई श्रीलंका की वापसी

वनिंदू हसरंगा और कप्तान दसून शनाका ने 40 रन की साझेदारी कर श्रीलंका को मैच में वापस ला दिया। शिवम मावी और उमरान मलिक ने दोनों को आउट कर भारत की वापसी कराई, लेकिन चमिका करुणारत्ने ने अंत के ओवरों में बड़े शॉट खेल मैच में जान फूंक दी। अंत में अक्षर पटेल ने आखिरी ओवर में 13 रन बचा लिए और भारत दो रन से मैच जीत गया।

भारत के लिए शिवम मावी ने 22 रन देकर चार विकेट लिए। वह भारत के उन चुनिंदा गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं, जो अपने डेब्यू मैच में चार विकेट लेने में सफल रहे हैं। उमरान मलिक और हर्षल पटेल को भी दो-दो विकेट मिले। कप्तान हार्दिक पांड्या ने तीन ओवर में सिर्फ 12 रन खर्चे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments