आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में हुआ गाय हेतु रोटी संचय का शुभारंभ

छात्र एवं छात्राओं के द्वारा गौ माता के लिए दो-दो रोटी दान की गयी।

0

बांदा: आज आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज (Adarsh Shiksha Niketan Inter College, Banda) बांदा जो जरैली कोठी में स्थित है, गाय रोटी बैंक ट्रस्ट एवं गौ रक्षा समिति के संयुक्त तत्वाधान में स्कूलों में कार्यक्रम संचालित किया गया। स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं ने प्रण लिया कि आज से हम प्रत्येक दिन गौ माता के लिए दो रोटी दान करेंगे। आज इसी मुहिम से आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज बांदा (Adarsh Shiksha Niketan Inter College, Banda) को जोड़ा गया।

गाय रोटी बैंक ट्रस्ट एवं गौ रक्षा समिति के अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के संचालित सभी स्कूलों को जोड़ा जा रहा है। इन सभी स्कूलों में छात्रों से अपील की जा रही है कि आप बेजुबान गोवंश को दो रोटी दान करें। आपके दो रोटी दान करने से हजारों गौ माता भूख से बचेंगे। आगे जानकारी देते उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं के बीच गौ माता के प्रति जागरूक करना एवं आम जनमानस को गोवंश के प्रति जोड़ने की कोशिश की जा रही है। वर्तमान स्थिति में लोग गोवंश को अपने घरों में नहीं बांधते है एवं खुला छोड़े हुए हैं।

आगे अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान स्थिति में गौशाला की स्थिति दयनीय है। माननीय जिलाधिकारी महोदय इसमें विशेष ध्यान दें क्योंकि आपके द्वारा लगातार आम जनमानस से सहयोग लेकर गोवंश को सुरक्षा के लिए सहयोग लिया जा रहा है। जो आपने आम जनमानस से सहयोग लिया है, उसको गोवंश के प्रति खर्च किया जाए और गौशालाओं की स्थिति सुधारी जाए। अभी भी गोवंश को खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं हो रही। समय-समय पर विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के पदाधिकारी लगातार गौशाला में भ्रमण करके गौ रक्षा समिति के उच्च पदाधिकारी को अवगत कराते हैं तथा जिला प्रशासन को भी समय-समय पर अवगत कराया जाता है।

अंत में ट्रस्ट के पदाधिकारी ने जनमानस से निवेदन किया कि किसी भी प्रकार का पूजन अवशेष नदियों में तालाबों में ना डालें। साथ ही स्वेच्छा से गाय के लिए रोटियां लाये। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जयप्रकाश त्रिपाठी, प्रवीण चौहान, गौ रक्षा समिति जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here