साध्वी निरंजन ने हमीरपुर का किया दौरा

0

यूपी के हमीरपुर (Hamirpur) जिले में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुँची केंद्रीयमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने जनता दरबार लगाने के बाद सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले सारी पार्टियां अपनी लड़ाई में खत्म हो जायेंगी और भाजपा की मोदी सरकार फिर से पूर्ण बहुमत हासिल करेगी।

सर्किट हाउस में पहुंची साध्वी निरंजन

हमीरपुर (Hamirpur) जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि चाहे वो साथ मे चुनाव लड़े या फिर अकेले जीतना उन्हें नही है ,जैसे जैसे चुनाव पास आएंगे सारे दल आपस मे ही लड़ कर खत्म हो जायेगे और 2024 में फिर से मोदी सरकार बनेगी !वही राहुल गांधी की आपत्तिजनक टिप्पड़ी के बाद हुए जुर्माने को लेकर बोली कि राहुल के जो सलाहकार है वो सब कांग्रेस को डूबा देंगे।

हमारी सरकार ने गरीबों का किया कल्याण

साध्वी निरंजन ने कहा कि हमारी सरकार ने जो भी वादे किए थे उन बातों को पूरा किया है। हमारे सरकार गरीबों को रहने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास देने का काम कर रही है। तो वही विधवा पेंशन के तहत महिलाओं को पेंशन देने का काम कर रही है। हमारी सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने का काम कर रही है। हमारे सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है। हमारी सरकार ने जो नारा दिया था “सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास” इसी के तहत हम लोग काम कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here