सहारनपुर: जल शक्ति मंत्री बोले- भ्रष्टाचारी एक मंच पर

0

यूपी के सहारनपुर (Saharanpur) में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह अपने प्रत्याशी के लिए सभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधा और कहा कि सभी भ्रष्टाचारियों एक साथ।

अपने प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

सहारनपुर (Saharanpur) में लोकसभा चुनाव को लेकर और अपने प्रत्याशी के प्रचार प्रसार को लेकर उत्तर प्रदेश के बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने डेरा डाल दिया है जहां पर भाजपा प्रत्याशी राघव लखन पाल को हर संभव जीत दिलाने का वादा भी किया जा रहा है। वही उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे। उनके साथ जिला अध्यक्ष व विधायक भी मौजूद रहे। जहां उन्होंने अपनी पार्टी के प्रत्याशी के लिए जनता से वोट मांगे और जनता को बताया कि बीजेपी की सरकार में लोग कितने खुश हैं हमारे पार्टी सभी को साथ में लेकर चलने का काम कर रही है।

हमारी सरकार में सभी को एक समान मिल रहा लाभ

योगी सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि गठबंधन से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है क्योंकि गठबंधन में एकता नहीं है अंदर ही अंदर कलह चल रही है। इस बार बीजेपी यूपी में 80 सीटे जीत कर जाएगी। जहां-जहां बीजेपी हारी थी वहां इस बार पूरे बहुमत के साथ उन सीटों पर बीजेपी का कब्जा होगा। क्योंकि प्रधानमंत्री की गरीब कल्याण योजना, विवाह योजना, आवास योजना, 80 करोड लोगों को फ्री अनाज देना, महिलाओं को सुरक्षा सम्मान देना, बिजली फ्री कनेक्शन देना, गैस कनेक्शन फ्री देना जो भी गरीबों की जरूरतमंद चीज है वह सबको दी गई है और आगे भी और सुविधा दी जाएगी। अब सहारनपुर से अयोध्या जाने के लिए सीधा बस जा रही है क्योंकि हाईवे बढ़िया बन गए है और ट्रेन भी सीधी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here