सिद्धार्थनगर: पिता ने अपने दो बच्चों को जहर खिलाकर खुद खाया जहर

0

Uttar Pradesh: सिद्धार्थनगर जिले (Siddharth Nagar) के जोगिया उदयपुर थानाक्षेत्र के कट्या गाँव में आज एक पिता ने अपने दो बच्चों को जहर खिलाकर खुद भी जहर खा लिया। घटना की जानकारी होते ही आनन फानन में पड़ोसियों ने उसे जिला अस्पताल में भिजवाया, जंहा उपचार के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई और एक बच्ची व पिता को डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया है। इसके साथ ही शव को मॉर्चरी हाउस में रखवाकर पुलिस जांच में जुट गई है।

पूरा मामला सिद्धार्थनगर जिले (Siddharth Nagar) के कट्या गाँव का है। यहाँ के पूर्णमासी का बेटा ध्रुव कुमार मुम्बई में रोजगार के चलते रहता था। जहाँ उसने एक युवती से शादी कर ली, जिससे 2 बच्चे सपना (8) व कुलमूर्ति (3) हुए। लगभग एक वर्ष पहले पत्नी की मृत्यु हो गई। जिसके बाद यह बच्चों को लेकर गाँव आ गया और टेम्पो आदि चलाकर गुजर बसर कर रहा था। आज शाम अचानक दोनों बच्चों व पिता को खूब उल्टी करते देख घटना की जानकारी लोगो को हुई। जिसके बाद सभी को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया, जहाँ सबसे छोटे बच्चे की मौत हो गई। शेष दोनों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।

इस संबंध में एसओ जोगिया यशवंत सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल गए थे। बच्चे की मौत हो गई है। जबकि पिता और पुत्री को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के कारणों के बारे में जानकारी ली जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here