केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने साधा इंडिया गठबंधन पर निशाना

0
G. Kishan Reddy

वाराणसी: केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी (G. Kishan Reddy) ने वाराणसी (Varansi) के केन्टोमेन्ट स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विपक्ष के इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा। जी किशन रेड्डी (G. Kishan Reddy) ने कहा कि यह गठबंधन बेमतलब का है। पहले यह गठबंधन इस बात को बताएं कि इनका नेता कौन है और यह किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे? दरअसल यह गठबंधन जनता को भ्रमित करने के लिए बनाया गया है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुये उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में जनता पूर्ण रूप से एनडीए को समर्थन देकर तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Modi) को देश की बागडोर सौपेगी। जी किशन रेड्डी न्यू वाराणसी में G 20 के अंतर्गत हो रही संस्कृति मंत्रियों की बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 2 दिन तक वाराणसी में वर्किंग ग्रुप की बैठक के पश्चात कल मंत्री स्तर की बैठक होगी, जिसमें एक दूसरे की संस्कृति के आदान-प्रदान के साथ-साथ चार महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here