सिद्धार्थनगर: ग्राम पंचायत भवन में बार बालाओं का डांस, वीडियो वायरल

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पंचायत कार्यालय में कुछ लोग बार बालाओं के साथ डांस कर रहे हैं।

0

Siddharthnagar News: बर्डपुर ब्लाक क्षेत्र के दूल्हा सुमाली के ककरहवा स्थित पंचायत भवन में बार बालाओं का डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पंचायत कार्यालय में कुछ लोग बार बालाओं के साथ डांस कर रहे हैं।

वीडियो में केक काटते और एक दूसरे को केक खिलाते भी कुछ लोग नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो आज रात का है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पंचायत के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी है।

यह मामला सिद्धार्थनगर जिले के बर्डपुर ब्लाक क्षेत्र के दूल्हा सुमाली के ककरहवा स्थित ग्राम पंचायत का है। वही ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन को बार बालाओं के डांस बार में तब्दील कर दिया गया है। इससे पंचायत की छवि खराब हो रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here