Tuesday, March 1, 2022
Homeचुनाव 2022प्रयागराज में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, सात पर मुकदमा दर्ज

प्रयागराज में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, सात पर मुकदमा दर्ज

प्रयागराज हंडिया के बरौत कस्बे में सपा प्रत्याशी की चुनावी रैली में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगने के आरोप में पुलिस ने सपा प्रत्याशी के सात समर्थकों पर नामजद केस दर्ज किया है।

चौकी प्रभारी एसपी दुबे की तहरीर में आरोप लगाया गया है कि शुक्रवार की शाम पांच बजे हाकिम लाल बिंद की चुनावी रैली बरौत बाजार कस्बे में पहुंची थी। तभी गुड्डू मिश्रा, साजिद, इरशाद, नसीम, तैयब, बाबा साइमल, इद्दू व 20-25 अज्ञात ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।

हंडिया पुलिस ने तहरीर के आधार पर धार्मिक विद्वेष फैलाने समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज किया है। हालांकि पुलिस ने एफआईआर की बात दबाए रखी। रात 10 बजे के करीब एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल से बात की गई तो उन्होंने रिपोर्ट दर्ज होने की बात से इंकार किया। जबकि केस सुबह ही दर्ज किया जा चुका था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments