दक्षिण अमेरिका: पेरू में दर्दनाक हादसा, 24 लोगों की मौत

एक बस गड्ढे में जा गिरी, जहाँ इस हादसे की वजह से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई।

0

दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में एक दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आयी है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस बड़े सड़क हादसे के तहत एक बस गड्ढे में गिर गई। इस हादसे की वजह से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया के हवाले से ये जानकारी सामने आई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना सोमवार को स्थानीय समयानुसार लगभग 1:30 बजे चुरकम्पा प्रांत के पहाड़ी इलाके में हुई। न्यूज ब्रॉडकास्टर रेडियो प्रोग्रामास डेल पेरू ने चुरकांपा इंटीग्रेटेड हेल्थ नेटवर्क का हवाला देते हुए बताया कि मरने वालों में नाबालिग भी शामिल हैं। घायलों को हुआनकायो, पम्पास और अयाकुचो शहरों के अस्पतालों में ले जाया गया। एंको के जिला मेयर, मैनुअल ज़ेवलोस ने रेडियो स्टेशन को बताया कि क्षेत्र में हिमस्खलन के चलते सड़क कम से कम एक महीने से खराब स्थिति में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here