सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने कहा कि, पुलिस अनुशासनहीन होकर विपक्षी दलों पर अलोकतांत्रिक तरीके से कार्रवाई कर रही है।

0

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि, भाजपा सरकार में पुलिस प्रशासन निरंकुश हो गया है। पुलिस लोगों की रक्षा करने के बजाए उन्हें प्रताड़ित कर रही है। बीजेपी सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन गरीब और पीड़ित को अपमानित कर रही है।

अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि, पुलिस अनुशासनहीन होकर विपक्षी दलों पर अलोकतांत्रिक तरीके से कार्रवाई कर रही है। उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक डीजीपी के अकार्यवाहक दरोगा ने अपने आराम में खलल पड़ने पर फरियादी जनता पर ही बेल्ट से हिंसक प्रतिक्रिया दी। अच्छा हुआ दरोगा जी के पास बेल्ट है, थार या बुल्डोजर नहीं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार चरम पर है। जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रदेश की जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में इसका हिसाब जरूर लेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here