मॉडल ने ग्रूमिंग इंस्टीट्यूट के मालिक पर लव जिहाद का लगाया आरोप

मानवी (Manvi) का आरोप है कि, तनवीर खान नाम के युवक ने यश नाम से पहले दोस्ती की और फिर मारपीट ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी।

0

दिल्ली (Delhi) में लव जिहाद (love jihad) का एक मामला सामने आया है। जहाँ बिहार की रहने वाली मॉडल मानवी (Manvi) ने ग्रूमिंग इंस्टीट्यूट के मालिक पर लव जिहाद (love jihad) का आरोप लगाया है। मानवी (Manvi) का आरोप है कि, तनवीर खान नाम के युवक ने यश नाम से पहले दोस्ती की और फिर मारपीट ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। रांची में ये मुलाकात सबसे पहले हुई और फिर तनवीर खान ने हिंदू नाम से दोस्ती कर उस पर रिलिजन बदलने का दबाव बनाया और अश्लील तस्वीरें खींच कर ब्लैकमेल करने लगा।

दरअसल, बिहार की रहने वाली एक मॉडल ने ग्रूमिंग इंस्टीट्यूट के मालिक पर लव जिहाद (love jihad) का आरोप लगाया है। ग्रूमिंग इंस्टीट्यूट के संचालक पर युवती ने आरोप लगाए हैं कि उसने मॉडल को अश्लील तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल किया है। युवती ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पीड़ा सुनाई है। लड़की का आरोप है कि उसके ऊपर रिलिजन चेंज का भी दबाव बनाया जा रहा। लड़की फिलहाल मुंबई मे रहकर मॉडलिंग कर रही है।

मॉडल मानवी का आरोप है कि, बीते कुछ समय से तनवीर नाम का सख्श उसे ब्लैकेल कर रहा है। मानवी पहले रांची में यश मॉडलिंग में काम किया करती थी। इसी दौरान दोनों की जान पहचान हुई थी। मॉडल ने बताया, “मेरे साथ गाली गलौच की। तंग होकर वहां से निकलकर घर चली गई। फिर मैं मॉडलिंग के लिए मुंबई शिफ्ट हो गई। लेकिन मुंबई आने के बाद भी वो मुझे परेशान कर रहा है, ब्लैकमेल कर रहा है। दो बार मुझे मारने की कोशिश की। शिकायत के बाद भी वर्सोवा पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। वह हर दूसरे दिन परेशान करता है। उसने मेरी फोटो को मॉर्फ किया। मेरे घर वालों को मॉर्फ फोटो शेयर किया। वो चाहता है कि मैं शादी कर लूं।”

वहीं दूसरी ओर तनवीर ने ये सारे आरोप खारिज कर दिए हैं। तनवीर का कहना है कि, मानवी उसके साथ मॉडलिंग एजेंसी में काम करती थी। लेकिन उसकी वजह से उसे नुकसान हुआ। जब उसने हर्जाना मांगा तो मानवी ने ये आरोप लगाए हैं। तनवीर ने कहा कि, वह मेरी एजेंसी का डेटा यूज करना चाहती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here