बलिया: महिला की मौत के मामले में अस्पताल संचालक ने दी सफाई

0

UP: खबर बलिया (Ballia) से है, जहाँ प्राइवेट अस्पताल में महिला की मौत के मामले में अस्पताल संचालक ने सफाई दी है।बलिया के बैरिया क्षेत्र के द्वाबा हॉस्पिटल में गर्भवती महिला की मौत हो गयी थी। जिसके बाद परिजनों ने हंगामा किया था। मृतका के परिजनों ने अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी।

इस मामले में अस्पताल संचालक डा. चन्द्रशेखर सिंह ने सफाई देते हुए बवाल के पीछे अपने दुश्मनों की साजिश बतायी। उन्होंने कहा कि मरीज बेहद गम्भीर हालत में हॉस्पिटल में लायी गयी थी। उसे हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर किया गया था, लेकिन मरीज को लाने वाले उसे नही ले गए। इसी दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

उन्होंने दावा किया कि पैसे के लिए मरीजो से बदसलूकी या इलाज न करने का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है।उन्होंने कहा कि कुछ लोग मरीजों के परिजनों को भ्रमित करके उन्हें भड़काने का काम करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here