कौशाम्बी: वित्तीय धोखाधडी करने वाले साइबर अपराधी गिरफ्तार

बैंक खाते में रजिस्टर्ड सिम कार्ड का क्लोन बना कर करते थे धोखाधड़ी।

0

Kaushambi: थाना करारी में वादी राजकरन मौर्य पुत्र सूरत निवासी नेवारी थाना करारी द्वारा सूचना दी गयी कि मेरे बैंक में रजिस्टर्ड सिम कार्ड का फर्जी आईडी पर क्लोन कर 18 व 20 मई 2023 को ऑनलाइन 95 हजार रुपए स्थानांतरित कर लिए गए है। राजकरन मौर्य की शिकायत पर स्थानीय थाना में मुकदमा पंजीकृत किया गया। घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर सेल थाना करारी को तत्काल आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

इस क्रम में साइबर सेल थाना करारी पुलिस द्वारा तकनीकी संसाधन का प्रयोग करते हुए मुखबिर की सूचना पर प्रकाश में आये दो अभियुक्तों अजय कुमार कैथल पुत्र रामधनी निवासी एमआईजी-22 नीमसराय थाना मुण्डेरा जनपद प्रयागराज व राहुल कुमार पुत्र दुखीलाल निवासी भड़ेसर थाना मंझनपुर को दरियापुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तो को न्यायालय भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here