छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़

0
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक बड़ी सामने आई है। यहा छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि पिछले दो घंटे से कोबरा बटालियन के जवानों और नक्सलियों के बीच फायरिंग हो रही है। नक्सलियों के खिलाफ सीआरपीएफ के कोबरा कमांडों और पुलिस की एसटीएफ कमांडों का यह संयुक्त ऑपरेशन है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कोबरा बटालियन के जवान बीजापुर और सुकमा ज़िले की सीमा पर सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। नक्सलियों की ओर से गोलीबारी के जवाब में ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। जिसका जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here