Maharashtra: रामनवमी के दिन शोभा यात्रा पर पथराव

तीन सौ से ज्यादा लोगो पर FIR दर्ज

0

Maharashtra:30 जनवरी गुरुवार के दिन पूरा देश बड़ी धूमधाम से रामनवमी (Ram-Navami) का त्यौहार मनाया। जहाँ रामनवमी (Ram-Navami) के दिन देशभर में शोभा यात्रा निकाली गई, लेकिन इस बार शोभा यात्रा पर पथराव किया गया है।

बंगाल और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में पथराव की घटना देखने को मिली है। मुंबई के मलाड में शोभा यात्रा मालवणी पुलिस स्टेशन के पास जब खत्म होने के कगार पर था। तब यात्रा में पीछे चल रही भीड़ के बीच सड़क के दूसरी ओर काफी लोग आ गए।

जहाँ एक पक्ष का आरोप है कि रामनवमी (Ram-Navami) के दिन जबरदस्ती माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। जिसके चलते पुलिस को जबरन लोगो को बल पूर्वक हटाना पड़ा। इसी बीच लोगो की पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी हुई। मामले को शांत कराने के लिए पुलिस द्वारा एक पक्ष को हटा दिया गया, लेकिन मौके पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के नेता इन दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इस प्रकार हुआ विवाद

शोभा यात्रा के दौरान 3 हिस्से पार हो गए और पुलिस स्टेश के आगे अपने गंतव्य तक पहुंचा, लेकिन भीड़ का चौथा हिस्सा पीछे ही रह गया। चौथे हिस्से में ही भगवान श्री राम की मूर्ति भी थी। इस दौरान भीड़ के चौथे हिस्से द्वारा जब जय श्री राम के नाम का उद्घोष किया जा रहा था। तब इस दौरान सड़क के दूसरे किनारे जो लोग खड़े थे उन्होंने एक पक्ष पर पानी का बोतल फेंका। जो तस्वीरें इस बाबत शेयर की गई हैं उसे देखकर साफ पता चलता है कि पानी की बोतल दूसरे पक्ष समुदाय के लोगों द्वारा फेंकी गई थी। वहीं इसके बाद पथराव भी किया गया। जैसे ही एक पक्ष पर पानी का बोतल फेंका गया तो दूसरे पक्ष द्वारा भी बोतल फेंका गया है।

करीब चार सौ लोगो पर FIR दर्ज किया गया है

इसके बाद ड्यूटी पर तैनात SRPF, RCP सहित स्थानीय पुलिस की टीम ने एक पक्ष के लोग जो सड़क के दूसरी तरफ थे। उन्हें जबरन हटाया ताकि धार्मिक माहौल खराब ना हो और किसी प्रकार की हिंसा ना हो। इस दौरान एक पक्ष की ओर से नारेबाजी की गई। इसके बाद पुलिस ने बलपूर्वक भीड़ को हटाया। वही बीजेपी के नेता इसे पुलिस की लापरवाही बता रहे हैं और मांग कर रहे कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जहाँ 300 से 400 लोगो के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here