सुधा मूर्ति को आज राज्यसभा के लिए किया गया मनोनीत

0
Sudha Murthy

समाजसेवी और लेखिका सुधा मूर्ति को आज यानि शुक्रवार को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने एक्स पर इसकी जानकारी दी। पीएम नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने पोस्ट में लिखा, ‘मुझे खुशी है कि भारत की राष्ट्रपति ने सुधा मूर्ति जी को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा सहित विविध क्षेत्रों में सुधा जी का योगदान असीम और प्रेरणादायक रहा है। उच्च सदन में उनकी मनोनयन ‘नारी शक्ति’ का एक सशक्त प्रमाण है, जो राष्ट्र की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण भी है।’

इंफोसिस के सह-संस्थापक एन. आर. नारायणमूर्ति की पत्नी ‘मूर्ति ट्रस्ट’ की अध्यक्ष भी हैं और उन्होंने कई किताबें लिखी हैं। सुधा मूर्ति 73 वर्ष की हैं और संसद के उच्च सदन के लिए उनका मनोनयन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन हुआ है। उन्हें वर्ष 2006 में पद्मश्री और 2023 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here