सूरत: नदी किनारे मिला फिजियोथेरेपिस्ट का शव

मृतक फिजियोथेरेपिस्ट युवती की महज 27 दिन पहले ही शादी हुई थी।

0
46

सूरत में बुधवार सुबह तापी नदी के किनारे से 25 वर्षीय फिजियोथेरेपिस्ट की लाश (Physiotherapist’s body) मिला है। मृतक फिजियोथेरेपिस्ट लड़की की शादी 27 दिन पहले ही हुई थी। सहायक पुलिस आयुक्त L.B. जाला ने बताया कि बुधवार सुबह फोन आया कि नदी किनारे एक लड़की की लाश पड़ी हुई है।

शुरुआती जांच के दौरान पुलिस ने युवती की पहचान हेमांगिनी डेरिक पटेल के रूप में की है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएमआईएमईआर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि, हो सकता है कि उसने नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली हो, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि उसकी मौत डूबने या किसी अन्य कारण से कैसे हुई।

परिजनों के मुताबिक, युवती मंगलवार दोपहर से लापता थी। उसके परिवार के सदस्यों ने रांदेर पुलिस स्टेशन को सूचित किया था कि हेमांगिनी का पता नहीं चल रहा है और वह लापता हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here