Sushant Singh Rajput Case: अभिनेता का हुआ था क़त्ल, एक शख्स ने किया दावा

बॉडी की पोस्टमार्टम की जांच में भी आत्महत्या की पुष्टि हुई, लेकिन अब केस को लेकर हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है|

0
7

हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर अभनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून 2020 को उनके मुम्बई स्थित फ्लैट में हुआ था। उस दौरान उनकी मौत को आत्महत्या बताया गया , लेकिन अब उनकी मौत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है| जिसमे बताया जा रहा है कि उनका मर्डर हुआ था| दरअसल, जिस अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम हुआ था। वहा के कर्मचारी रूप कुमार शाह ने दावा किया कि उनकी हत्या हुई थी। सीबीआई ने इस केस की जांच कर अभी तक कोई क्लोजर रिपोर्ट नहीं दी है। अब इसी बीच यह हैरान कर देने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है, जिसे जानने के बाद उनके फैंस के बीच अफरा – तफरी मच गई। जहाँ आए दिन सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में कपूर हॉस्पिटल के कर्मचारी रूपकुमार शाह ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि, “मैं 14-15 तारीख को जॉब पर था, उस वक्त एक वीआईपी बॉडी आई, वीआईपी बॉडी थी इसलिए बहुत ज्यादा पुलिस भी आई। उनका नंबर 11-12 बजे आया, कपड़ा खोलने के बाद हमने देखा कि आत्महत्या में बॉडी थोड़ा अलग दिखती है। मैं सर से बात करने गया, सर ये अलग बॉडी दिख रही है, 28 साल का मुझे तजुर्बा है, 50-60 हजार बॉडी का पोस्टमार्टम कर चुका हूं। साहब बोले- बाद में डिस्कस करते हैं। ये बॉडी ऑब्जर्व करने के बाद जो गले की मार्किंग थी सुसाइड के वक्त जो निशान रहता है वैसा नहीं दिख रहा था। खिंचाव के वक्त पकड़ने पर जैसे होता है वैसा था। अलग-अलग ढंग से हाथ में, पैर में चोट का निशान था, जैसे मारा हो किसी ने। वहां फ्रैंक्चर जैसा था।”

बता दे कि, सुशांत सिंह राजपूत की मौत को सुसाइड करार दिया गया था। हालांकि, उस वक्त भी अभिनेता के परिवार और उनके प्रशंसक साजिश का दावा कर रहे थे। अब ऐसे में फिर से उनकी मौत को लेकर यह खबर आना काफी हैरान कर देने वाली है। अब देखना होगा कि, रूपकुमार शाह का यह बयान क्या रुख मोड़ लेता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here