सुजुकी मोटर्स ने वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन में किया बड़ा ऐलान

कंपनी ने कहा कि वह मौजूदा गुजरात प्लांट में एक नई प्रोडक्शन लाइन में 3,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी और चौथा प्रोडक्शन लाइन को जोड़ेगी।

0
Suzuki Motors

वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन (Vibrant Gujarat Summit) की आज यानि बुधवार से शुरुआत हो गई है। इस मौके पर जापानी कार निर्माता सुजुकी मोटर्स (Suzuki Motors) ने बड़े निवेश का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने कहा कि वह मौजूदा गुजरात प्लांट में एक नई प्रोडक्शन लाइन में 3,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी और चौथा प्रोडक्शन लाइन को जोड़ेगी।

एक खबर के अनुसार, साथ ही राज्य में दूसरे प्लांट में 35,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। सुजुकी मोटर्स के अध्यक्ष तोशीहिरो सुजुकी (Toshihiro Suzuki) ने कहा कि कंपनी इस साल के आखिर तक अपने गुजरात प्लांट से पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल्स तैयार करेगी। हमारी योजना इस मॉडल को न सिर्फ भारत में बेचने की है बल्कि इसे जापान और कुछ यूरोपीय देशों में एक्सपोर्ट करने की भी है।

सुजुकी मोटर्स के अध्यक्ष, तोशीहिरो सुजुकी ने कहा कि मैं इस समारोह में आमंत्रित होने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। पिछले 10 सालों में, पीएम नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व और निरंतर समर्थन के तहत, भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार का लगातार विस्तार हो रहा है। इसी का नतीजा है कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार बन गया है। सुजुकी ने भारत में उत्पादन क्षमता में भी काफी वृद्धि की है।

खबर के अनुसार, नई प्रोडक्शन लाइन हर साल 2.5 लाख एक्स्ट्रा यूनिट का प्रोडक्शन करेगी। सुजुकी मोटर गुजरात का सालाना उत्पादन मौजूदा 7.5 लाख से बढ़कर 10 लाख यूनिट हो जाएगा। साथ ही राज्य में दूसरे कार प्लांट के निर्माण के साथ कंपनी हर साल 10 लाख यूनिट का उत्पादन करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here