हिमाचल में प्रवर्तन निदेशालय के निशाने पर खनन और शराब माफिया

ईडी इन खनन और शराब माफियाओ को पूछताछ के लिए अपने कार्यालय बुला रही है। वही पुलिस मुख्यालय की ओर से भी इनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो चुकी है।

0

हिमाचल प्रदेश में खनन और शराब माफिया ईडी की रडार पर है। जहाँ ईडी इन खनन और शराब माफियाओ को पूछताछ के लिए बुला रही है। पुलिस मुख्यालय की ओर से भी इनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो चुकी है। लेकिन आय से अधिक संपत्ति के चलते प्रवर्तन निदेशालय की ओर से भी इस मामले में लगातार जाँच -पड़ताल की जा रही है। वही ये आठ आरोपी ऊना, सिरमौर और मंडी जिले के हैं।

पुलिस मुख्यालय ने वित्तीय जांच को लेकर साल 2022 में 40 कारोबारियों के मामले प्रवर्तन निदेशालय को सौंपे थे। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से इनकी भी जांच-पड़ताल की जा रही है। विधानसभा में हर बार अवैध खनन, शराब माफिया का मामला उठा है।

हालांकि, पुलिस की ओर से अवैध खनन के मामले में कई जेसीबी, ट्रक, जमीन, नकदी, कार आदि संपत्ति को अटैच किया है। ईडी ने नालागढ़ के महादेव में शराब कंपनी की 9.31 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। इसमें फैक्टरी और भवन के साथ औद्योगिक प्लांट भी शामिल हैं। यह कंपनी अवैध रूप से दूसरे राज्यों में भी शराब की सप्लाई करती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here