महिला सीईओ द्वारा अपने मासूम की हत्या करने के पीछे का हुआ खुलासा

पिता ने पूरी जानकारी देते हुए कहा कि 2010 में उनकी शादी हुई थी। 2022 में उनकी तलाक की कार्यवाही शुरू हुई।

0

बेंगलुरु में एक कंपनी की महिला सीईओ सूचना सेठ ने कथित रूप से अपने चार साल के मासूम को जान से मार दिया है। वही इस खबर ने सबको हैरान कर दिया है। पुलिस ने सूचना सेठ को अरेस्ट कर लिया है। जहाँ इस मामले पर उत्तरी गोवा के पुलिस अधीक्षक निधिन वलसन ने मंगलवार को कहा कि आरोपी महिला सीईओ सूचना सेठ, जिसने कथित तौर पर गोवा के एक होटल में अपने नाबालिग बेटे की हत्या कर दी थी, वो अदालत के फैसले से नाराज़ थी।

पुलिस ने जानकारी दी कि तालाक होने के बाद कोर्ट ने पति को बेटे से मिलने का आदेश दिया था। इस वजह से वो नाखुश थी और महिला सीईओ ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी और उसका पति 2022 से तलाक की कार्यवाही में शामिल हैं।

गोवा कोर्ट ने आरोपी मां को 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, पिता ने बच्चे की पहचान कर ली है। पिता ने पूरी जानकारी देते हुए कहा कि 2010 में उनकी शादी हुई थी। 2022 में उनकी तलाक की कार्यवाही शुरू हुई। हाल ही में, अदालत ने फैसला सुनाया कि रविवार को पिता अपने बच्चे के साथ समय बिता सकता है।

पुलिस अधिकारी एसपी वाल्सन ने बताया कि आरोपी महिला अदालत के इस आदेश से नाखुश लग रही थी। महिला के अपने बेटे की हत्या करने के पीछे की मानसिकता का खुलासा हो गया है। आरोपी अपने पति से तलाक के बाद अलग रह रही थी, और कोर्ट के एक आदेश के बाद अपने बेटे से मिलने से रोकने के लिए उसने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here