भूकंप से डोल गई ताइवान की धरती, 50 यात्रियों से भरी बस अब तक लापता

0
Taiwan earthquake

ताइवान में भूकंप के दौरान 50 यात्रियों से भरी बस अब तक लापता है। इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। इससे ताइवान की सुरक्षा एजेंसियां भी हैरान हो गई हैं। ताइवान के अधिकारियों ने कहा है कि भूकंप के कारण फोन नेटवर्क ठप हो जाने के बाद मिनी बस में सवार 50 लोगों से उनका संपर्क टूट गया है। इसलिए बड़ी चिंता सता रही है। वह लोग कहां और किस हालत में हैं और सुरक्षित हैं या नहीं, इस बात को लेकर गहरी चिंता सता रही है।

बता दें कि ताइवान में आज तड़के एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे पूरा द्वीप हिल गया। भूकंप की वजह से कई गगनचुंबी इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। ताइवान केंद्रीय मौसम प्रशासन ने बताया कि ताइवान की राजधानी ताइपे में बुधवार सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए।

भूकंप वैज्ञानिकों के अनुसार रिक्टर स्केल पर ताइवन में आए भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई है। ताइवान में आया भूकंप इतना जबरदस्त था कि झटके शंघाई तक महसूस किए गए। चीन की मीडिया का कहना है कि भूकंप के झटके चीन के फुझू, शियामेन, झुआनझू और निंगडे में भी महसूस किए गए। हालांकि अभी तक कहीं से किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here