आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह का रिलीज ऑर्डर जारी हो गया है। संजय सिंह का परिवार और उनके वकील तिहाड़ जेल के लिए निकल चुके हैं। दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट से संजय सिंह का रिलीज ऑर्डर जारी किया गया। संजय सिंह के शाम तक जेल से रिहा होने की संभावना है। संजय सिंह को दिल्ली के ILBS अस्पताल से लेकर पुलिस की टीम निकल चुकी है। जिसके बाद संजय सिंह को अब तिहाड़ जेल ले जाया जा रहा है। वहीं पर जब संजय सिंह रिलीज ऑर्डर पर हस्ताक्षर करके रिहा होंगे।
उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को राहत देते हुए मंगलवार को जमानत दे दी। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने कहा था कि अगर संजय सिंह को मामले में जमानत दी जाती है तो उसे कोई आपत्ति नहीं है।














