सिगरेट की ऐसी तलब की शख्स ने कर दिया ये काम

सोशल मीडिया पर दो ऐसे शख्स देखने को मिले है, जिनको अपने पसंद की सिगरेट नहीं मिली तो उन्होंने 23 किलोमीटर दूर से ऑर्डर करके उसे मंगवाया।

0

इस धरती पर कई लोग ऐसे हैं जो शराब और सिगरेट पीना काफी पसंद करते हैं। आप भी ऐसे कई लोगों से मिले होंगे जिन्हें सिगरेट और शराब का काफी लत होगी। वही इसमें कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनका एक पसंदीदा ब्रांड होता है। वो लोग सिर्फ उसी ब्रांड की शराब या फिर सिगरेट पीना पसंद करते है। कभी-कभी उन्हें अपने पसंद की चीज नहीं मिलती तो वो किसी दूसरे ब्रांड की खरीद लेते हैं। मगर इस वक्त सोशल मीडिया पर दो ऐसे शख्स देखने को मिले है, जिनको अपने पसंद की सिगरेट नहीं मिली तो उन्होंने 23 किलोमीटर दूर से ऑर्डर करके उसे मंगवाया। जिसकी वीडियो भी काफी तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे डिलीवरी बॉय ने बनाया है। डिलीवरी बॉय ऑर्डर लेकर 24×7 पहुंचता है। पहले तो उसे लगता है कि कस्टमर ने कोई फिल्टर कॉफी मंगवाई है। मगर दुकान वाले से पता चलता है कि कस्टमर ने सिगरेट ऑर्डर किया है। इसके बाद वह बताता है कि, ‘कस्मटर ने सिगरेट मंगवाया है। वो कह रहे हैं कि गुड़गांव में नहीं मिलता है। मैं द्वारका, दिल्ली से गुड़गांव सिगरेट लेकर जा रहा हूं, 23 किलोमीटर की दूरी है।’ इसके बाद डिलीवरी बॉय लोकेशन पर पहुंचकर कस्मटर को सिगरेट दे देता है।

वही इस वायरल हो रहे वीडियो को अबतक 3.4 मिलियन लोगों ने देख लिया है और 1 लाख 12 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। इसके अलावा यूजर्स अपनी -अपनी प्रतिक्रियाएं देते भी नज़र आ रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here