कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, बॉक्सर विजेंदर सिंह भाजपा में शामिल

0
Vijender Singh

जैसे -जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा कई बड़ी हस्तियों का राजनीतिक पार्टी ज्वॉइन करने का सिलसिला जारी है। अब इस बीच, बॉक्सर विजेंदर सिंह आज बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गए। विजेंदर सिंह आज दोपहर 3:00 बजे दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

बॉक्सर विजेंदर सिंह के बीजेपी में शामिल होने से कांग्रेस को एक और झटका लगा है। चर्चा थी कि विजेंदर सिंह कांग्रेस के टिकट पर मथुरा से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर की तरफ से इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। विजेंदर सिंह साल 2019 का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर दक्षिण दिल्ली से लड़ चुके हैं। वो बीजेपी के रमेश बिधूड़ी से 6 लाख वोटों से हार गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here