प्रधानमंत्री की रैली में भीड़ इक्क्ठा करने का टारगेट फ़िक्स

प्रधानमंत्री की मुंबई में 19 जनवरी को होने वाली रैली को अब तक की सबसे बड़ी सभा बनाने की कोशिश में एकनाथ शिंदे लगे हुए है|

0
24

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी रैली 19 जनवरी को मुंबई होने वाली है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस दिन मुंबई शहर में अलग-अलग डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का अभिमुखीकरण करेंगे| माना जा रहा है कि, बीएमसी चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री का यह मुंबई दौरा आयोजित किया गया है।

इस कारण इस दौरे पर पूरे महाराष्ट्र की नजर लगी हुई है। प्रधानमंत्री के इस दौरे को अभूतपूर्व बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी और एकनाथ शिंदे गुट ने जबरदस्त तैयारियां शुरू की हैं।

बीकेसी मैदान पर सभी नेताओ को लोगो को लाने की जिम्मेद्दारी मिली

इतना ही नहीं यह भी कहा जा रहा है कि, भारतीय जनता पार्टी ने एकनाथ शिंदे गुट को भी इस रैली में भीड़ इक्क्ठा करने का टारगेट दिया गया है। इसलिए भीड़ जुटाने के लिए एकनाथ शिंदे गुट के नेता काम पर लगे हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 19 तारीख को बीकेसी में सभा होनी है। इस रैली के मद्देनजर बालासाहेबांची शिवसेना यानी एकनाथ शिंदे गुट और भारतीय जनता पार्टी की बीती रात बीकेसी के मैदान पर संयुक्त मीटिंग हुई। इस बैठक में सभी नेताओं को अपने-अपने क्षेत्र से भारी संख्या में लोगों को बीकेसी मैदान पर लाने की जिम्मेदारी दी गई है।

बीजेपी और शिंदे को इतने लोगो को इक्क्ठा करने का टारगेट मिला है

सूत्रों की मानें तो इस सभा के लिए बीजेपी को एक लाख लोग और एकनाथ शिंदे गुट को 50 हजार लोग जुटाने का टारगेट दिया गया है। एकनाथ शिंदे गुट का मुंबई में कोई खास बेस ना होने की वजह से यह माना जा रहा है कि, एकनाथ शिंदे गुट को मुंबई में भीड़ जुटाना कठिन होगा।

इस कारण से एकनाथ शिंदे गुट ठाणे जिले से अधिक से अधिक लोगों को यहां लाने की कोशिश करेगा। इस दौरान शिंदे गुट के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री की सभा के लिए लोगों के लाने की जिम्मेदारी पर अमल करने का हुक्म सुना दिया है।

शीतल मात्रे ने ट्वीट कर दी जानकारी

एकनाथ शिंदे गुट की प्रवक्ता शीतल मात्रे ने ट्वीट करके जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट में बताया कि, 19 जनवरी की सभा के मद्देनजर हुई रैली के आयोजन के संबंध में एकनाथ शिंदे गुट और भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों की मीटिंग हुई है|

जिसमें कैबिनेट मंत्री दीपक केसरकर और बीजेपी नेता आशीष शेलार शामिल थे। इन दोनों ही नेताओं ने अपने-अपने दल के कार्यकर्ताओं का पथ प्रदर्शन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here