भाजपा महामंत्री विजय कुमार के निधन के बाद राजनीतिक गलियों में मचा हड़कम्प

0
BJP

बिहार के पटना में बृहस्पतिवार को स्थिति बेहद ही नाजुक बनी रही। जहाँ गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ता और नेता राज्य में शिक्षकों की नियुक्ति के मुद्दे पर बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान जब वह विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे, तब पुलिस ने उन्हें रोका। हालांकि भीड़ नहीं रुकी तब पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया। इस लाठीचार्ज में कई भाजपा नेता घायल हो गए। वहीं इस घटना में जहानाबाद के भाजपा महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गई है।

वहीं अब विजय कुमार सिंह की मौत को लेकर सरकार ने कहा है कि उनकी मौत गिरने की वजह से हुई है। उधर भाजपा इसे सरकार के द्वारा की गई हत्या कह रही है। सरकार का दावा है कि प्रदर्शनकारियों को प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने से रोकने के लिए पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग कर उन्हें तितर-बितर किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि इस बीच सूचना मिली कि जहानाबाद के एक व्यक्ति की पीएमसीएच में मौत हो गई है।

सरकार के द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि उनके साथी भरत प्रसाद चंद्रवंशी ने बताया कि वे लोग कार्यक्रम स्थल पहुंचे भी नहीं थे कि पता चला, वहां भगदड़ मच गई है और बहुत से लोग उधर से वापस भाग रहे थे, इसी बीच विजय सिंह बेहोश हो कर गिर गए। भरत प्रसाद चंद्रवंशी के अनुसार, “हमलोग उन्हें तुरंत तारा हॉस्पिटल ले गए। फिर वहां से उन्हें एम्बुलेंस द्वारा पीएमसीएच ले जाया गया, जहां थोड़ी देर बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।”

बयान में कहा गया है कि विजय सिंह के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं पाया गया है। दंडाधिकारी के समक्ष मृतक सिंह का पोस्टमार्टम किया गया। जिलाधिकारी द्वारा मेडिकल बोर्ड गठित कर मृतक का पोस्टमार्टम कराने और संपूर्ण पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने का निर्देश दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here