उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव एकसाथ लड़ेंगी ये दो पार्टिया

समाजवादी पार्टी के प्रमुख और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बताया है कि राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी एक साथ चुनाव लड़ेंगे।

0

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। पार्टियों के गठबंधन होने लगे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश में भी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बताया है कि राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी एक साथ चुनाव लड़ेंगे।

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘राष्ट्रीय लोक दल और सपा के गठबंधन की सभी को बधाई। जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं, जुट जाएं।’ बता दें कि दोनों दल इंडिया गठबंधन में शामिल हैं। हालांकि कुछ समय पहले तक यह चर्चा थी कि जयंत चौधरी और उनकी पार्टी एनडीए गठबंधन में शामिल हो सकती है, लेकिन अखिलेश यादव के इस ट्वीट ने उन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान भी दोनों दल एक साथ चुनाव लड़े थे, लेकिन चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की थी। विधानसभा चुनावों के बाद भी कई ऐसे मौके आए थे कि जब यह लगा था कि लोकदल और सपा की राहें अलग हो सकती हैं। सुभासपा के सपा से गठबंधन तोड़ने के बाद भी ऐसे ही कयास लगाए गए थे।

अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की इस बैठक के बाद सूत्रों ने बताया कि RLD 7-8 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यह सीटें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की होंगी। हालांकि अभी तक सीटों के नाम तय नहीं हुआ हैं। RLD सूत्रों ने बताया कि जल्द ही सीटों और उन पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here