बेबी होने से पहले इस अभिनेत्री ने कर ली गुपचुप सगाई

0
actress

बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज (Ileana D’Cruz) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने कुछ फोटो साझा की जिस कारण उनकी और ज्यादा चर्चा हो रही है। साथ ही ये सारी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

बता दें कि, अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज (Ileana D’Cruz) मां बनने वाली हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है, ऐसे में फैंस उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कई सवाल पूछ रहे हैं। इस सब के बीच एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ कुछ फोटो शेयर की है। इलियाना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने बेबीमून की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में वह मिस्ट्री मैन का हाथ पकड़े नजर आ रही है। हालांकि, इस फोटो में न तो एक्ट्रेस की और न ही मिस्ट्री मैन का चेहरा नजर आ रहा है। दोनों के उंगलियों में रिंग्स हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने सगाई कर ली है।

तस्वीर में उनके चेहरे का खुलासा किए बिना, एक्ट्रेस ने लिखा रोमांस का मेरा आइडिया, साफ है कि उन्हें शांति से खाना खाने नहीं दे सकती। अपनी फोटोज के मुताबिक, इलियाना फिलहाल छुट्टियां मना रही हैं। हालांकि वो कहां है, इसके बारे में कोई पुष्टि नहीं हैं। अप्रैल में इलियाना ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इलियाना डिक्रूज ‘बर्फी’, ‘रुस्तम’, ‘बादशाहो’, ‘रेड’, ‘मैं तेरा हीरो’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here