मुम्बई में दर्दनाक हादसा, सिग्नल चेकिंग करते समय तीन कर्मचारियों की मौत

पश्चिम रेलवे ने इन सभी कर्मचारियों के परिजनों को मुआवजा और हादसे की जांच के आदेश जारी किए हैं।

0

मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल, मुम्बई में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां पश्चिम रेलवे के तीन कर्मचारियों की अपनी ड्यूटी के दौरान जान चली गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सिग्नल चेकिंग करते समय लोकल ट्रेन इन्हें कुचलते हुए निकल गई। इस हादसे की खबर सामने आने के बाद चारो तरफ हड़कम्प मच गया है। पश्चिम रेलवे ने इन सभी कर्मचारियों के परिजनों को मुआवजा और हादसे की जांच के आदेश जारी किए हैं।

दरअसल, 22 जनवरी 2024 को शाम के वक्त मुंबई डिविजन के सिग्नलिंग विभाग के 3 कर्मचारी मुख्य सिग्नलिंग निरीक्षक वासु मित्रा, इलेक्ट्रिकल सिग्नलिंग मेंटेनर सोमनाथ उत्तम लाम्बुत्रे और हेल्पर सचिन वानखड़े सिग्नलिंग प्वाइंट के फेल होने की समस्या को ठीक करने गए थे। यहां वे वसई रोड और नायगांव के बीच गुजरती लोकल ट्रेन की चपेट में आ गए और रात 8 बजकर 55 मिनट पर उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही मंडल रेल प्रबंधक और अन्य वरिष्ठ रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान की। उन्होंने तत्काल राहत के रूप में प्रत्येक मृतक के परिजन को 55 हजार रुपये की राशि प्रदान की है। इसके अलावा पश्चिम रेलवे ने घटना की जांच के आदेश जारी किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here