Unnao: गंगाघाट थाना प्रभारी की सड़क हादसे में हुई मौत

पुलिस ने घायल लोगों को उपचार के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां पर इलाज के दौरान राघवेंद्र सिंह की मौत हो गयी।

0

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव (Unnao) जिले के गंगाघाट थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह (Raghavendra Singh) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, उनकी कार को डीसीएम ने टक्कर मार दी थी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया था।

राघवेंद्र सिंह (Raghavendra Singh) की मौत की खबर फैलते ही लोग सन्न रह गए। इस बात की पुष्टि सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने की है। राघवेंद्र सिंह जालौन जिले के रहने वाले थे और कानपुर में घर बनवाया था।

गंगाघाट थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह (Raghavendra Singh) कार से सीतापुर जिले में स्थित नैमिषारण्य जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी हरदोई जिले के बेनीगंज थाना क्षेत्र के पास पहुंची तभी एक डीसीएम ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लोगों को उपचार के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां पर इलाज के दौरान राघवेंद्र की मौत हो गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here