UP: पति परदेस नहीं ले गया तो पत्नी ने अपने तीन बच्चो के साथ कुएं में लगाई छलांग

पुलिस की टीम ने चारों शवों को बाहर निकलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

0

UP News: कोहंडौर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद नरहरपुर गांव में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद गयी। जहाँ चारों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना से परिवार सहित पुरे इलाके में कोहराम मच गया है। पुलिस की टीम ने चारों शवों को बाहर निकलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नरहरपुर गांव निवासी सोहनलाल बुधवार को परदेस चला गया। उसकी पत्नी प्रमिला देवी (35) पति के साथ परदेस जाने की जिद कर रही थी, लेकिन उसने पैसों का हवाला देकर साथ ले जाने में असमर्थता जताई। उसने पत्नी से कहा कि परदेस जाने के बाद पैसों की व्यवस्था कर उसे बुला लूंगा।

पति के जाने के बाद प्रमिला देवी बेटी शिवानी (10), बेटा शिवांश (5) और छोटी बेटी सलोनी (3) को लेकर गांव के पास कुएं में कूद गई। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकलवाया गया। तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। एक साथ चार मौतों से परिवार सहित गांव में कोहराम मच गया।

वही सोहनलाल औरंगाबाद में रहकर नौकरी करता है। मंगलवार को वह परदेस जा रहा था। उसकी पत्नी भी साथ में जाने की जिद पर अड़ी थी। कर्ज अधिक होने का हवाला देकर वह पत्नी और बच्चों को साथ नहीं ले गया और अकेले ही औरंगाबाद चला गया। यह बात पत्नी को काफी नागवार लगी। महिला घर से मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी। बाद में उसकी लाश बच्चों के साथ गांव के पास एक पुराने कुएं में देखी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here